बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता हुए सम्मानित

संत यूहन्ना उपासनालय जोबे में रविवार को संडे स्कूल डे मनाया गया. संडे स्कूल डे में खूंटी, बिरहू, कपरिया, हेस्साहातू, जोबे, खटगा और रांची से बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग शामिल हुए.

संत यूहन्ना उपासनालय, जोबे में संडे स्कूल डे मनाया गया

देश में एकता और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गयी

प्रतिनिधि, खूंटी

संत यूहन्ना उपासनालय जोबे में रविवार को संडे स्कूल डे मनाया गया. संडे स्कूल डे में खूंटी, बिरहू, कपरिया, हेस्साहातू, जोबे, खटगा और रांची से बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीरिन एक्का ने संडे स्कूल डे पर अपना संदेश दिया. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि परमेश्वर ने हमें एक शस्त्र दिया है, जो बाइबिल में लिखा उसका पवित्र वचन है. जिसे हम प्रति दिन पढ़े, मनन करे और पवित्रात्मा से परिपूर्ण हो कर उसकी सहायता से परमेश्वर की आज्ञाओं पर चलें. तब हम खराब समय में प्रभु में जय का जीवन व्यतीत कर सकते हैं. इस शिविर में जोबे मंडली की ओर से वंदना नृत्य प्रस्तुत किया. महिला समिति और युवा वर्ग द्वारा भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया. संडे स्कूल डे में आराधना किया गया. इसमें बच्चों ने कई प्रार्थना की. वहीं, देश में एकता और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की गयी. इसके अलावा बीमार, किसान, बेरोजगार के लिए भी प्रार्थना की गयी. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गयी. शिविर को सफल बनाने में पादरी पतरस हुन्नी पूर्ति, अलेथी डहंगा, थोमस बारला, आशीष तिडू ज्योति, सुमित भुइयां, शधि केरकेट्टा, प्रभु सहाय तोपनो, मार्टिन नाग, प्रचारक पौलुस बारला, रोशनी, आनंद बारला, समीर, अभिषेक बारला, विश्वासी तिरु, एमनसी बारला, प्रसन्न कुमार देमता सहित अन्य का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >