खूंटी हेल्थ क्लब में समर कैंप सह टैलेंट हंट 20 मई से

खूंटी हेल्थ क्लब में 20 मई से समर कैंप सह टैलेंट हंट का आयोजन किया जायेगा.

खूंटी. खूंटी हेल्थ क्लब में 20 मई से समर कैंप सह टैलेंट हंट का आयोजन किया जायेगा. जिसमें बच्चे विभिन्न प्रकार के खेलकूद और अन्य स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकेंगे. नौ दिनों तक चलने वाले इस शिविर में आठ वर्ष से ऊपर की आयु के बच्चे और युवा हिस्सा लेंगे. शिविर में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान की जाएगी. क्लब के संचालक अनुज कुमार ने बताया कि शिविर में स्वीमिंग, राइफल-पिस्टल शूटिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, शतरंज, लूडो, कैरम, योग, मेडिटेशन, जुम्बा डांस आदि का आयोजन किया जायेगा. शिविर में हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया गया है. सभी प्रतिभागियों को क्लब की ओर से टी-शर्ट प्रदान किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >