झामुमो की बैठक में बनी नगर निकाय चुनाव की रणनीति

झारखंड मुक्ति मोर्चा खूंटी जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय खूंटी में हुई.

खूंटी. झारखंड मुक्ति मोर्चा खूंटी जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय खूंटी में हुई. बैठक में खूंटी नगर पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर गहन समीक्षा की गयी. बैठक खूंटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनावी रणनीति बनायी गयी. बैठक में बूथ एवं वार्ड समिति को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में जेएमएम पूरी मजबूती, अनुशासन और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेगा. इसके लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें तथा चुनाव की तैयारी में लग जायें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, इन योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें तथा उन्हें योजना का लाभ दिलायें बैठक में जिला सचिव सुशील पाहन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमृत हेमरोम, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुशांति कोनगाडी, छात्र मोर्चा अध्यक्ष कमलेश महतो, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, कोषाध्यक्ष जयदीप तोपनो, रनिया प्रखंड अध्यक्ष गैबीरियल तोपनो,शंकर सिंह मुंडा, प्रदीप केशरी, मोजीर अंसारी, तनवीर खान,मकसूद अंसारी, शेख फिरोज, अनुप लकड़ा, मांगू होरो, शंकर सिंह मुंडा, असगरी खातून, बिमल पाहन, शिशिर तोपनो, वीरेन कंडुलना, आदि उपस्थित थे. नगर पंचायत चुनाव की तैयारी में लग जायें कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >