निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र को जल्द पूरा करें : डीडीसी

उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम के कार्यालय में गुरुवार को समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित विभिन्न कार्यों और आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन के संबंध में समीक्षा बैठक की गयी.

आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन के संबंध में की समीक्षा बैठक

प्रतिनिधि, खूंटी

उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम के कार्यालय में गुरुवार को समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित विभिन्न कार्यों और आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन के संबंध में समीक्षा बैठक की गयी. उप विकास आयुक्त ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों का कार्य जून तक हर हाल में पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने जल छाजन विभाग को आंगनबाड़ी केंद्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने के लिए कहा. वहीं, सभी आंगनबाड़ी केंद्र में मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय, विद्युत आदि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में अब तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है, उन्हें चिह्नित कर यथाशीघ्र विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें. आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जा रही पोषाहार और अन्य सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग और ऑनलाइन पोषण ट्रैकर पर अद्यतन दर्ज करें. डीडीसी ने रिक्त सेविका और सहायिका के पदों पर चयन प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने व टीएचआर के लाभार्थियों का एफआरए पूर्ण करने के निर्देश भी दिया. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, बीडीओ, सीडीपीओ समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >