गायिका और अभिनेता पहुंचे पटेल बीएड कॉलेज

पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में शनिवार को सुपरस्टार सिंगर 2024 रियलिटी शो के फाइनलिस्ट देवना श्रेया और प्रसिद्ध अभिनेता रोहन राय पहुंचे.

कर्रा. पटेल बीएड कॉलेज लोधमा में शनिवार को सुपरस्टार सिंगर 2024 रियलिटी शो के फाइनलिस्ट देवना श्रेया और प्रसिद्ध अभिनेता रोहन राय पहुंचे. इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. स्कूल के निदेशक चंद्रमणि प्रसाद ने दोनों को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ प्रदान किया. कार्यक्रम में देवना श्रेया ने अपनी आवाज में गीत प्रस्तुत किये. वहीं अभिनेता रोहन राय ने जीवन में सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण सूत्र साझा किया. वहीं विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ किया गया निरंतर प्रयास ही सफलता की सच्ची कुंजी है. निदेशक चंद्रमणि प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक और प्रेरणात्मक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वहीं उनके स्कूल आगमन के लिए आभार प्रकट किया. मौके पर कॉलेज के शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >