सीएम आवास का 10 को घेराव करेगा झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा

सोमवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का सम्मेलन स्थानीय डाक बंगला परिसर में हुआ.

खूंटी. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा खूंटी जिला के तत्वावधान में सोमवार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का सम्मेलन स्थानीय डाक बंगला परिसर में हुआ. सम्मेलन में सरकार के संकल्प और आश्वासन पर अमल नहीं होने के विरोध में 10 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि सरकार में झारखंड आंदोलनकारियों के हितैषी कम और विरोधी ज्यादा हैं. झारखंड आंदोलनकारियों को न्याय के साथ सम्मान और समाज में स्वाभिमान से जीने के अधिकार नहीं देना चाहते हैं. खूंटी जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि सरकार पर हम विश्वास करते आ रहे हैं और सरकार विश्वासघात करती आ रही है. केंद्रीय सचिव व सिमडेगा प्रभारी तैयब अंसारी ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को लोभ में फंसाने की कोशिश की जा रही है. कार्यक्रम में रोजलीन तिर्की, अजय सिंह, राजन कुजुर, मनोज गोप, सरोजिनी कच्छप, सूरज प्रसाद जायसवाल, पुनीत उरांव, अंथन लकड़ा, प्रकाश खलखो, सुजात टोप्पो, इशाक टोप्पो, विजय उरांव सहित अन्य उपस्थित थे.

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का सम्मेलन आयोजित B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >