बुंडू में रसोई गैस की किल्लत, लकड़ी जलाने को मजबूर हुए लोग

प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस (एलपीजी) की भारी किल्लत देखने को मिल रही है.

बुंडू. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस (एलपीजी) की भारी किल्लत देखने को मिल रही है. उपभोक्ता गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े हो रहे हैं, फिर भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. स्थानीय उपभोक्ताओं ने बताया गैस एजेंसियों में समय पर सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है कुछ सिलिंडर आते हैं, किंतु कुछ ही देर में खत्म हो जाता है, इससे आम उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है. खास कर महिलाओं और बुजुर्गों को घंटों लाइन में खड़े रहने में काफी दिक्कत हो रही है. उपभोक्ता का कहना है कि कई बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है. वहीं, अव्यवस्था के कारण जरूरतमंदों तक गैस समय पर नहीं पहुंच पा रही है. इधर आजसू नेता राजकिशोर कुशवाहा ने गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को 953 रुपये की जगह नगद 970 लेने का आरोप लगाया है. प्रति सिलेंडर 17 रुपये अतिरिक्त वसूली सीधे तौर पर उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण एवं एजेंसी में स्टॉक और वितरण पारदर्शिता प्रदर्शित नहीं कर रहा है और होम डिलीवरी को पुनः चालू करने. इन समस्या को लेकर आजसू नेता राजकिशोर कुशवाहा ने मुख्यमंत्री, रांची उपायुक्त और अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू को आवेदन ईमेल कर तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है. वही बुंडू नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी किल्लत होने से लोगों को खाना बनाने के लिए लकड़ी का सहारा लेना पड़ रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND RAM MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >