व्हीलचेयर हॉकी टीम के खिलाड़ियों का चयन

कर्नाटक के बेंगलुरु में आठ नवंबर से आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय पारा व्हीलचेयर हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का चयन किया गया है.

खूंटी. कर्नाटक के बेंगलुरु में आठ नवंबर से आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय पारा व्हीलचेयर हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का चयन किया गया है. जिसमें कप्तान पवन लकड़ा, सनोज महतो, मुकेश कुमार, राजेश मेहता, चंदन लोहरा, सुनील नायक, प्रसन आइंद, श्याम बिहारी राम, संदीप साहू, भोला लकड़ा, बिपिन प्रजापति शामिल हैं. जिसमें सुनील नायक खूंटी से हैं. पारा हॉकी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सचिव सरिता सिंह ने कहा है कि झारखंड के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उनकी मदद के लिए सरकार को आगे आने की आवश्यकता है. पतरस तिर्की ने कहा कि झारखंड के इन खिलाड़ियों का आर्थिक रूप से सहयोग बहुत जरूरी है. चयनित खिलाड़ी पांच नवंबर को रवाना होंगे. चयनित खिलाड़ियों को मुकेश कंचन, सरिता सिन्हा, राहुल मेहता, पतरस तिर्की सहित अन्य बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >