बालू लदा ट्रैक्टर व टर्बो जब्त

तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा कुदरी के पास अवैध बालू निकासी के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया.

तोरपा.

तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा कुदरी के पास अवैध बालू निकासी के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. जिसमें टीम ने पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया. जिला खनन पदाधिकारी राम नरेश सिंह ने बताया कि कुदरी नदी में अवैध खनन की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची. कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टरों में बालू लदा मिला. जबकि पुलिस का वाहन देखते ही तीन ट्रैक्टर चालक बालू को नदी में ही अनलोड कर फरार हो गये. सभी वाहनों को जब्त कर थाना परिसर लाया गया है. खूंटी तजना नदी के पास भी एक टर्बो वाहन में अवैध बालू लदा मिला. जिसे खनन विभाग ने कब्जे में ले लिया. इसी क्रम में डीटीओ टीम ने एक हाइवा को पकड़ा, जिसमें 500 सीएफटी का चालान होने के बावजूद 600 सीएफटी चिप्स लदा हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >