यात्री को खोया हुआ पर्स लौटाया

खूंटी से तोरपा के बीच गौरव नामक बस में एक यात्री सुगन होरो का पर्स शनिवार को गिर गया था.

तोरपा. खूंटी से तोरपा के बीच गौरव नामक बस में एक यात्री सुगन होरो का पर्स शनिवार को गिर गया था. इसकी जानकारी मिलने पर उक्त यात्री ने तुरंत स्थानीय बस एजेंट सीताराम भगत से संपर्क किया. सीताराम भगत ने तत्काल बस के कंडक्टर अब्दुल सलह से संपर्क कर बस में पर्स खो जाने की बात बतायी. इसके बाद कंडक्टर ने बस में पर्स की खोज की. पर्स बस में मिल गया. इसके बाद उक्त यात्री को पर्स लौटा दिया गया. पर्स में 39000 रुपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि थे. मौके पर बस एजेंट संघ के कैसर खान भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >