आम हड़ताल के समर्थन में बुंडू में किसान संगठन ने किया रांची-टाटा राष्ट्रीय मार्ग जाम

झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा के तत्वावधान में रांची – टाटा उच्च राजपथ 33 पर बुंडू में किसानों ने 2.30 घंटे जाम रखा.

बूंडू. बुधवार को मजदूर यूनियनों के देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा के तत्वावधान में रांची – टाटा उच्च राजपथ 33 पर बुंडू में किसानों ने 2.30 घंटे जाम रखा. इसके पूर्व बुंडू में जुलूस निकाला गया. झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि मोदी सरकार मजदूर विरोधी नीतियों के सहारे कॉरपोरेट हितों को पूरा करने में लगी है, किसान आंदोलन के पश्चात तीनों कृषि कानून रद्द करते हुए मोदी सरकार ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का लिखित समझौता अभी तक लागू नहीं हुआ, किसानों से जबरन जमीन अधिग्रहण कर अंडानी – अंबानी को जमीन दी जा रही है.प्रदर्शन में राज्य कमेटी सदस्य रंगोवती देवी, सुरेश मुंडा, दिवाकर सिंह मुंडा, जयपाल सिंह मुंडा, पांडू राम मुंडा, शोभाराम महतो, मंगल सिंह मुंडा, उमेश महतो, दिनेश महतो, अनुप दत्ता, सहचरी देवी , मधुसूदन सेठ, शिवेश्वर महतो, बलराम पातर, भोंदू मुंडा, बुधराम मांझी, सुबोध महतो, रामदयाल मुंडा, सुंदरसाय महतो, दिलीप महतो, बनबोध मुंडा, अजित मुंडा, अजमबर मुंडा आदि नेता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >