बुंडू नगर पंचायत ब्लॉक रोड में गड्ढे, चलना मुश्किल

बुंडू नगर स्थित ब्लॉक रोड इन दिनों काफी जर्जर हो गया है.

बुंडू. बुंडू नगर स्थित ब्लॉक रोड इन दिनों काफी जर्जर हो गया है. ब्लॉक मोड़ से लेकर सुभाष चौक तक रोड पर जगह-जगह गड्ढे बन गये हैं. जल जमाव से राहगीरों को चलने में कठिनाइयां हो रही है. जानकारी के मुताबिक ब्लॉक रोड पर प्रखंड कार्यालय, नगर पंचायत कार्यालय, विद्युत प्रमंडल एवं वन क्षेत्र पदाधिकारी का भी कार्यालय है. इसके अलावा इस रोड पर बालिका उच्च विद्यालय एवं अनुसूचित जाति बालक आवासीय उच्च विद्यालय स्थित है. उक्त रोड पर विभिन्न सरकारी कार्यालय एवं विद्यालय होने के कारण हमेशा यह मार्ग व्यस्त रहता है. नगर पंचायत की लापरवाही और उदासीनता के कारण रोड की जर्जर स्थिति के बावजूद मरम्मत नहीं हो रही है. स्थानीय नागरिकों ने नगर प्रशासक से शीघ्र सड़क निर्माण कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >