आवासीय विद्यालय के अंशकालीन शिक्षक हड़ताल पर

आवासीय विद्यालयों में कार्यरत जिले के अंशकालीन शिक्षक और शिक्षिकाएं हड़ताल पर चले गये हैं.

खूंटी. झारखंड कल्याण आवासीय विद्यालय अंशकालीन शिक्षक संघ के द्वारा आहूत हड़ताल के बाद कल्याण विभाग अंतर्गत आवासीय विद्यालयों में कार्यरत जिले के अंशकालीन शिक्षक और शिक्षिकाएं हड़ताल पर चले गये हैं. शिक्षकों ने कहा कि पिछले दस साल से काम करने के बाद भी उनके मानदेय व सुविधाओं में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. उच्च न्यायालय के निर्देश का भी झारखंड सरकार पालन नहीं कर रही है. संघ के बैनर तले जिले के शिक्षक-शिक्षिका राजधानी रांची स्थित बापू वाटिका के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना में शामिल रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >