लोकतंत्र की नींव है पंचायती राज व्यवस्था : डीसी

जिले में गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया.

प्रतिनिधि, खूंटी. जिले में गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया. समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त लोकेश मिश्र ने सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की नींव है. इसे और सशक्त करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाती हैं और इनके सशक्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास संभव है. कार्यक्रम में विभिन्न पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले पंचायत प्रतिनिधियों को उपायुक्त लोकेश मिश्र ने सम्मानित किया. उन्होंने रनिया प्रमुख नेली डहंगा, रनिया के ही बनई पंचायत की मुखिया वरदानी कंडुलना और कर्रा के जरिया पंचायत के पंचायत सहायक राहुल कुमार को उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने पंचायती राज विभाग के सभी सदस्यों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. जिले के प्रखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करनेवाले पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम, परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर, पंचायत सहायक सहित अन्य उपस्थित थे.

समाहरणालय सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया गया

पंचायत प्रतिनिधियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर डीसी ने किया सम्मानितB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >