स्कूल में मना प्रकृति पर्व सरहुल

शहर के कमंता स्थित आरपीएस उच्च विद्यालय में शनिवार को बा नेग सह सरहुल मनाया गया.

प्रतिनिधि, खूंटी.

शहर के कमंता स्थित आरपीएस उच्च विद्यालय में शनिवार को बा नेग सह सरहुल मनाया गया. खूंटी महिला थाना प्रभारी फूलमनी टोप्पो ने कार्यक्रम की शुरूआत की. उन्होंने कहा कि सरहुल प्रकृति पर आधारित प्राचीन पर्व है. इसे सभी लोग मिलजुल कर मनायें. उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से पढ़ाई कर राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. वहीं विद्यार्थियों को ह्यूमन ट्रैफिकिंग की जानकारी दी. उन्होंने इससे बचने के लिए जागरूक रहने को कहा. मुख्य अतिथि ने आकस्मिक स्थिति में डायल 112 का प्रयोग करने की अपील की. प्रभाकर मुंडा ने बा नेग की मान्यता की जानकारी दी. कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को भी जानने और बचाये रखने की जरूरत है. आम तौर पर ऐसे कार्यक्रम स्कूलों में नहीं मनाये जाते हैं. आरपीएस स्कूल में इस दिशा में की गयी पहल सराहनीय है. कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक और अन्य लोग पारंपरिक परिधान पहनकर नृत्य किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की संचालिका सह प्रधानाध्यापिका तेलानी टूटी, जमुना तिड़ू, एतवा पूर्ति, बहामनी टूटी, मोनिका मुंडू, सनातन तिड़ू, प्यारी टूटी, सुशीला सोय, ख्रिस्टीना बिरंग हस्सा व अन्य ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >