जिलास्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता में मुरहू प्रथम

पोषण पखवाड़ा 2025 के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय परिसर में जिलास्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता

प्रतिनिधि, खूंटी. पोषण पखवाड़ा 2025 के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय परिसर में जिलास्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आयी सेविकाओं व सहायिकाओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में उन्होंने स्थानीय खाद्य पदार्थ और मोटे अनाज से विविध प्रकार के पौष्टिक व आकर्षक व्यंजन बनाये. जिसका अवलोकन उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम ने किया. उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत व्यंजनों की प्रशंसा की. कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं पोषाहार को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होंगी तथा लोगों को अपने खानपान में मोटे अनाज को शामिल करने के लिए प्रेरित करेगी. प्रतियोगिता में मुरहू प्रखंड की सेविका व सहायिका की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं कर्रा प्रखंड द्वितीय स्थान और अड़की प्रखंड तृतीय स्थान पर रहा. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन सिंह ने बताया कि सभी विजेताओं को प्रखंडों को 22 अप्रैल 2025 को पोषण पखवाड़ा समापन समारोह के अवसर पर पुरस्कृत किया जायेगा. कार्यक्रम में मुरहू परियोजना की ओर से मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का मॉडल प्रदर्शित किया गया. जिसमें उत्तम पोषण व्यवस्था व बच्चों के समग्र विकास के लिए की जा रही पहल को प्रदर्शित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >