तोरपा विधायक ने एसपीजी मवि में बच्चों की ली क्लास

विधायक सुदीप गुड़िया सोमवार को एसपीजी मध्य विद्यालय, तुरीगाड़ा पहुंच कर बच्चों की क्लास ली. उन्होंने बच्चों को पढ़ाया.

प्रतिनिधि, तोरपा

विधायक सुदीप गुड़िया सोमवार को एसपीजी मध्य विद्यालय, तुरीगाड़ा पहुंच कर बच्चों की क्लास ली. उन्होंने बच्चों को पढ़ाया. विधायक स्वयं बीएड डिग्रीधारी हैं. शिक्षण कार्य में विशेष रुचि है. उन्होंने बच्चों से कहा कि वह ईमानदारी से पढ़ें और पढ़-लिखकर अपने मां-पिता के साथ-साथ देश का नाम रौशन करें. उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय की समस्या की जानकारी ली. समाधान का आश्वासन दिया. विधायक सुदीप गुड़िया ने अपने दौरा के क्रम में मरचा तुरीगाड़ा में ग्राम सभा के साथ बैठक कर समस्या की जानकारी ली. इस दौरान रुबेन तोपनो, अमर तोपनो आदि उपस्थित थे.

सदस्यता अभियान चलाया :

सोमवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने मरचा पंचायत में सदस्यता अभियान चलाया. अभियान में विधायक सुदीप गुड़िया भी शामिल थे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की शक्ति उसके कार्यकर्ता हैं. संगठन से जितने अधिक लोग जुड़ेंगे, वह संगठन उतना ही मजबूत होगा. कार्यकर्ताओं से कहा कि आपका दायित्व है कि अधिक से अधिक लोगों को झामुमो से जोड़ें और इससे मजबूत बनायें. मौके पर झामुमो संयोजक मंडली के सदस्य रूबेन टोपनो, सुरेंद्र, अमरदीप आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >