विधायक ने किया स्कूल का निरीक्षण

विधायक राम सूर्या मुंडा ने सोमवार को कुंदी स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया.

खूंटी. विधायक राम सूर्या मुंडा ने सोमवार को कुंदी स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. वहीं, स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की. इसमें सभी शिक्षक उपस्थित पाये गये. विधायक ने मध्याह्न भोजन की जांच की. वहीं, स्कूल की छात्राओं की समस्याओं को भी सुना. इस दौरान छात्राओं ने स्कूल में खेल मैदान की कमी बताया. वहीं, कहा कि स्कूल में विज्ञान, इंग्लिश और गणित के शिक्षक नहीं हैं. छात्राओं ने खेल मैदान और आवश्यक शिक्षकों की मांग की. इसके अलावा स्कूल में सोलर लाइट खराब होने और पानी की समस्या बतायी. इस संबंध में प्रधानाध्यापिका ने विधायक को एक मांग पत्र भी सौंपी है. विधायक राम सूर्या मुंडा ने छात्राओं को समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. कहा कि जो भी आवश्यकताएं हैं उसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देंगे. इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिका और छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >