लाभुकों की सूची पर विस्तारपूर्वक चर्चा

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर बैठक

खूंटी.

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सभी प्रखंडों से प्रखंड स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित लाभुकों की सूची के अनुमोदन को लेकर शुक्रवार को जिलास्तरीय समिति की बैठक हुई. जिसमें उपायुक्त आऱ रॉनिटा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत लाभुकों की सूची पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. जिसके बाद जिलास्तरीय समिति ने प्रखंड स्तर से प्राप्त अनुशंसाओं के आधार पर लाभुकों की सूची को अनुमोदित किया. योजना के तहत लाभुकों को पशुपालन और गव्य विकास विभाग के माध्यम से 75 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक के अनुदान पर योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया डीडीसी आलोक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर बैठकB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >