पति ही निकला पत्नी की हत्या का आरोपी, गिरफ्तार

बियरबुड़ा नदी से बरामद महिला रंगामनी देवी (23) के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.

खूंटी. अड़की थाना क्षेत्र के रूमचु स्थित बियरबुड़ा नदी से बरामद महिला रंगामनी देवी (23) के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. उसकी हत्या उसके पति दसाय मुंडा ने ही की थी. पुलिस ने आरोपी पति दसाय मुंडा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. इसकी जानकारी एसपी ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि दसाय मुंडा का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था. जिसके कारण वह पत्नी को रास्ते की हटाने के लिए हत्याकांड को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि दोनों के बीच संबंध भी ठीक नहीं थे. अक्सर झगड़ा भी होता रहता था. एसपी ने बताया कि दसाय मुंडा मुम्बई में काम करने गया था. वह छह मई को मुंबई से आकर अपनी पत्नी से फोन में बात करता रहा. उसने पत्नी को नहाने के लिए नदी के पास भेजा. जहां उसने मौका पाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस की छानबीन के दौरान जब उससे संपर्क किया गया तो उसने बताया कि वह मुंबई में है. हालांकि तकनीकी शाखा से अनुसंधान करने पर पता चला कि वह आया हुआ है. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी में एसडीपीओ वरुण रजक, अड़की थाना प्रभारी प्रवीण कुमार तिवारी, पुअनि राजीव कुमार तुरी, सुधीर कुमार यादव और सषस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >