खूंटी. राष्ट्रीय मलेरिया दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल खूंटी के द्वारा स्थानीय डीएवी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कक्षा नौवीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मलेरिया से संबंधित जानकारी प्रदान किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मलेरिया के फैलने के कारण और लक्षण की जानकारी दी गयी. वहीं मलेरिया से बचाव और रोकथाम को लेकर भी जागरूक किया गया. छात्रों को मलेरिया उन्मूलन का शपथ दिलाया गया. कार्यक्रम में प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, अरुण कुमार, विवेकानंद कुमार, कौशल किशोर, अनुप्रिया होरो, अरविंद कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.
डीएवी स्कूल में मलेरिया पर जागरूकता कार्यक्रम
डीएवी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
