याद की गयीं स्वर्गीय मधुबाला शाहदेव

स्व. मधुबाला शाहदेव के निर्वाण दिवस पर नमन किया गया.

कर्रा. जरियागढ़ के राजपरिवार के लाल विजय नाथ शाहदेव के आवास में रविवार को अंतिम नागवंशी शासक ठाकुर महेंद्र नाथ शाहदेव के छोटे पुत्र विश्वनाथ शाहदेव की पुत्र वधु और लाल विजय नाथ शाहदेव की धर्मपत्नी स्व. मधुबाला शाहदेव के निर्वाण दिवस पर नमन किया गया. इस अवसर पर स्वर्गीय मधुबाला शाहदेव के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. उनके पति और अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष लाल विजय नाथ शाहदेव के अलावा लाल उदय नाथ शाहदेव सहित ग्रामीणों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर समाज के लिए उनके योगदान को याद किया गया. इस अवसर पर उनकी स्मृति में लोगों के बीच फल, मिठाई आदि का वितरण किया गया. वहीं खूंटी के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच फल और अनाज प्रदान किया गया. मौके पर लाल उदय नाथ शाहदेव, विजय पाढ़ी, पंचानन दास, अनिल प्रसाद, रवि शर्मा, मुनि मिश्रा, रामलखन सिंह, अजीत सिंह, सुरेन गुप्ता, जगन्नाथ साहू, शंभु साहू, बिंदेश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >