पिस्टल से चली गोली, किशोर घायल, रिम्स रेफर

महादेव टोली में रविवार की सुबह गोली चलने से कुणाल नायक (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह वह अपने मोहल्ले में टहल रहा था.

पिस्टल देने वाले और गोली चलाने वाले दोनों युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

प्रतिनिधि, खूंटी

महादेव टोली में रविवार की सुबह गोली चलने से कुणाल नायक (14 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह वह अपने मोहल्ले में टहल रहा था. इसी क्रम में मोहल्ले के ही अभिमन्यु नामक व्यक्ति ने उसे एक पिस्टल दिया और शिवा नायक को देने के लिए कहा. शिवा नायक को पिस्टल देने के बाद शिवा उसे पिस्टल चलाकर दिखाने लगा. इसमें शिवा ने गोली चला दी. गोली कुणाल के बाएं हाथ के कोहनी में लगी. इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया. सदर अस्पताल में एक्स-रे नहीं होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल की जांच घर में ले जाकर एक्स-रे कराया गया. सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीपीओ वरुण रजक और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. घटना के बाद शिवा नायक और अभिमन्यु नायक फरार हो गये हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. एसडीपीओ ने बताया कि युवक की स्थिति खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >