अल्पसंख्यक समुदाय के लाभुकों को दिया कियोस्क

अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल पांच कियोस्क की स्थापना की गयी है

खूंटी. अल्पसंख्यक समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल पांच कियोस्क की स्थापना की गयी है. इसमें खूंटी, तोरपा और मुरहू में एक-एक तथा कर्रा में दो कियोस्क शामिल हैं. इस योजना का लाभ लेने के लिए तोरपा प्रखंड से 15, कर्रा से दो, मुरहू और खूंटी से एक-एक आवेदन आये थे. आवेदनों की निष्पक्षता से जांच और लाभुकों के चयन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सभी प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर चयन प्रक्रिया पूरी की गयी. वहीं अधिक आवेदन प्राप्त वाले तोरपा प्रखंड के लाभुकों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया. चयनित लाभुकों को निःशुल्क क्योस्क प्रदान किया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के सशक्तीकरण के लिए सरकार और प्रशासन कृतसंकल्पित है. सभी लाभुकों को पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है. मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >