खूंटी बनेगा क्रिकेट का सेंटर : अजय

खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन का स्थापना दिवस रविवार को रॉयल सिंह पैलेस खूंटी में मनाया गया.

प्रतिनिधि, तोरपा.

खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन का स्थापना दिवस रविवार को रॉयल सिंह पैलेस खूंटी में मनाया गया. मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अजय नाथ शाहदेव, विशिष्ट अतिथि जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष संजय सहाय, मैनेजिंग कमेटी के सदस्य मिहिर प्रतीश तोपनो, श्री राम पूरी, रमेश सिंह आदि ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उदघाटन किया. अध्यक्ष लाल अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि बहुत कम समय में खूंटी ने क्रिकेट के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छुआ है. यह खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों व यहां के खिलाड़ियों की मेहनत की बदौलत संभव हो पाया है. उन्होंने कहा कि खूंटी में क्रिकेट स्टेडियम बनाने का प्रयास हो रहा है. यह क्रिकेट का सेंटर बनेगा. खूंटी के क्रिकेट के सेंटर बनने से इसका लाभ रांची तथा जेएससीए को भी मिलेगा. उन्होंने कहा कि जिले से जो भी क्रिकेट की योजना लेकर आयेंगे, उसे हम पूरा करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि यहां के खिलाड़ियों में क्षमता है तथा मेहनती भी हैं. आने वाले समय में ये राज्य व देश को भी रिप्रेजेंट करेंगे. उन्होंने कहा कि जेएससीए जिले में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए फोकस होकर काम कर रही है. पूर्व अध्यक्ष संजय सहाय ने कहा कि जिले में क्रिकेट के विकास के लिए जो भी संभव होगा किया जायेगा. मिहिर प्रतीश तोपनो ने कहा कि खिलाड़ी ईमानदारी व मेहनत से खेलें, सफलता जरूर मिलेगी. इसके पूर्व खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवधेश कश्यप ने एसोसिएशन के स्थापना काल से अब तक जिले में क्रिकेट की गतिविधियों की जानकारी दी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष कृष्ण मोहन कुमार ने की. स्वागत भाषण एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने किया. संचालन उपाध्यक्ष अजीत जायसवाल ने किया. इस अवसर पर जिला व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. मौके पर रोनित कुमार, देवा हस्सा, प्रवीण कुमार, श्याम सुंदर कच्छप, रामप्रसाद साहू, मनोज जैन, अरुण मिश्रा, विकास मिश्रा, दीपक तिग्गा, सोनू महतो, अभिषेक लाल, जीतू महतो, विनायक विक्रम, ऋषभ, सुधांशु चौधरी, पूरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.

खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन का 16वां वार्षिकोत्सव मना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >