प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए खूंटी जिला टीम रवाना

खूंटी जिला फुटबॉल टीम रविवार को सरायकेला खरसावां जिला के लिए रवाना हुई.

खूंटी. खूंटी जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में खूंटी जिला फुटबॉल टीम रविवार को सरायकेला खरसावां जिला के लिए रवाना हुई. वहां आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में खूंटी की टीम की भिड़ंत सेरसा टीम से हुई. जिसमें खूंटी की टीम तीन-शून्य गोल से विजयी हुई. टीम की पहले मैच में सफलता पर जिला फुटबॉल संघ ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में खूंटी जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष पीटर कोनगाड़ी, कार्यकारिणी अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, सचिव चंद्रदेव सिंह, सहसचिव मनोहर नाग, कोषाध्यक्ष सुनील नायक, तुलसी तोपनो, नमजन सोय मुरुम, आनंद मसीह तिडू, मानसिंह मुंडा, सोम पाहन, बलराम मुंडा, आनंद कोनगाड़ी, शिवानंद सहित अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >