जेसीए अड़की की टीम 118 रन से विजयी

खूंटी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जेसीए अड़की और यंग स्टार के बीच मैच खेला गया

खूंटी.

खूंटी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जेसीए अड़की और यंग स्टार के बीच मैच खेला गया. जिसमें जेसीए अड़की ने यंग स्टार को 118 रन के अंतर से पराजित किया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीए अड़की ने 34.2 ओवर में 10 विकेट खोकर 220 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें निखिल राज ने 70, अनूप कुमार ने 52, करण कुमार ने 20 रनों की पारी खेला. यंग स्टार की ओर से आशीष विराट और धीरज कुमार ने तीन-तीन, विराट तिर्की ने दो विकेट लिये. जवाबी पारी में खेलने उत्तरी यंग स्टार 15.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी. जिसमे आशीष विराट ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेला. जेसीए अड़की की ओर सचिन ने छह और करण कुमार ने तीन विकेट लिया. सच���न को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >