विभागीय सचिव ने कर्रा में खाद्यान्न गोदामों का निरीक्षण किया, नये गोदाम निर्माण का निर्देश

विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने बुधवार को कर्रा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न खाद्यान्न गोदामों का निरीक्षण किया.

कर्रा. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव राजेश कुमार शर्मा ने बुधवार को कर्रा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न खाद्यान्न गोदामों का निरीक्षण किया. उन्होंने गोदामों में खाद्यान्न के रखरखाव, साफ-सफाई और भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने सबसे पहले प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित गोदाम का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से एक बोरा चावल में टूटे हुए अनाज की मात्रा की जांच प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली. अधिकारियों ने बताया कि मशीन के माध्यम से खाद्यान्न की जांच कर यह पता लगाया जाता है कि उसमें कितना प्रतिशत अनाज टूटा हुआ है. निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि विभाग की ओर से जल्द ही सभी केंद्रों को मॉइस्चर मीटर उपलब्ध कराया जायेगा. इसके बाद सचिव ने लैम्पस परिसर स्थित नमक गोदाम, पीपल पेड़ के पास स्थित गोदाम तथा कुदा रोड स्थित गोदाम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभाग के जेई सुदर्शन को पीपल पेड़ स्थित जर्जर गोदाम को कंडम घोषित कर नया प्राक्कलन तैयार करने और नये गोदाम निर्माण का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पीडीएस दुकानदारों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध होना चाहिए. मौके पर अपर सचिव संजय, कार्यपालक अभियंता संजय कुमार, खूंटी डीएसओ भीम उरांव, कर्रा बीडीओ स्मिता नगेशिया, डीएसओ अभिषेक कुमार महली, कंचन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

सभी केंद्रों को मॉइस्चर मीटर उपलब्ध कराया जायेगा

पीडीएस दुकानदारों को समय पर मिले खाद्यान्न : सचिवB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >