जिले में लैंपस केंद्र बढ़ायें : उपायुक्त

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति और अनुश्रवण समिति की बैठक की गयी.

खूंटी. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति और अनुश्रवण समिति की बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में हुए धान अधिप्राप्ति कार्यों की समीक्षा की. वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में धान अधिप्राप्ति को और बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने लैम्पस केंद्रों की जानकारी ली और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त लैम्पस केंद्र प्रारंभ करने का निर्देश दिया. वहीं जिले में प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक योग्य किसानों का पंजीकरण करने के लिए कहा. उपायुक्त ने जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को राशन वितरण की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने निर्धारित मात्रा में समय पर राशन वितरण करने के लिए कहा. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी भीम उरांव, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >