पूर्व लोस डिप्टी स्पीकर ने किया महात्मा नारायण दास डीएवी बुंडू में यज्ञशाला का उदघाटन

महात्मा नारायण दास ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल बुंडू में रविवार को पूर्व लोकसभा डिप्टी स्पीकर सह पद्मविभूषण कड़िया मुंडा ने यज्ञशाला का उदघाटन किया.

बूंडू.

महात्मा नारायण दास ग्रोवर डीएवी पब्लिक स्कूल बुंडू में रविवार को पूर्व लोकसभा डिप्टी स्पीकर सह पद्मविभूषण कड़िया मुंडा ने यज्ञशाला का उदघाटन किया. उन्होंने ओ३म् ध्वज फहरा कर अपने संबोधन में कहा कि महात्मा नारायण दास जैसे महात्मा की यज्ञशाला का उदघाटन करना शुभ कार्य है. उन्होंने शिक्षा के विकास पर बल दिया. कहा कि ज्ञान ही लोगों की सबसे बड़ी पूंजी है. विद्यालय में गरीब और अनाथ बच्चों को भी प्रबंधन के द्वारा पठन-पाठन में विशेष ध्यान देना चाहिए. मौके पर आर्य ज्ञान प्रचार समिति अध्यक्ष एसएल गुप्ता, सचिव प्रेम प्रकाश, राजेंद्र आर्य, अजय आर्य, सचिव संजय पोद्दार कोषाध्यक्ष झूंपा सिंह, प्राचार्या डीएवी नंदराज मॉडर्न पब्लिक स्कूल अशोक भाटिया, सुनील गुप्ता, पुनीत माहेश्वरी व अनेक स्थानीय अभिभावक, बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए. यज्ञ का संचालन पुरोहित अशोक पाठक ने किया. प्रिंसिपल दीपक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >