सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी डिजिटल व्यवस्था लागू करें

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की.

खूंटी.

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की. उन्होंने जिले में संचालित अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और मरीजों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली. मुख्यमंत्री रखरखाव योजना का समुचित और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग करने का निर्देश दिया. सिविल सर्जन और सभी एमओआइसी को उपलब्ध राशि का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने को कहा. हीट वेव को लेकर सरकार के निर्देश के अनुसार सभी आवश्यक तैयारियां रखने का निर्देश दिया. इ-हॉस्पिटल व्यवस्था के अंतर्गत वर्तमान में मरीजों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन और अन्य डिजिटल सेवाओं की जानकारी ली. सदर अस्पताल के साथ-साथ विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी डिजिटल व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी एंबुलेंस को शत-प्रतिशत कार्यरत रखने को कहा. बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सरकार की योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर देने, बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, एचपीवी को लेकर जागरूकता फैलाने को कहा. उपायुक्त ने आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक निजी अस्पतालों को जोड़ने, छूटे हुए लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने, आयुष्मान कार्ड निर्माण को लेकर प्रखंडवार विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया. फरवरी से मार्च तक संचालित एनीमिया मुक्त भारत अभियान में खूंटी जिला को तीसरा स्थान पर मिलने की जानकारी दी. इस अवसर पर 100 दिवसीय टीबी अभियान के दौरान बेहतर कार्य करने पर खूंटी और तोरपा के एमओआइसी को उपायुक्त ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. बैठक में उप विकास आयुक्त, सीएस, डीइओ, डीएसइ, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी एमओआइसी, डीडीएम, डीपीसी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के कार्य व योजना की समीक्षा की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >