अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जिला समिति की बैठक

खूंटी जिलाध्यक्ष आशुतोष पुराण की अध्यक्षता में जिला कमेटी की बैठक हुई.

खूंटी.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन झारखंड प्रदेश के निर्देश पर मंगलवार को खूंटी जिलाध्यक्ष आशुतोष पुराण की अध्यक्षता में जिला कमेटी की बैठक हुई. जिसमें 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में अड़की में शिविर लगाने का निर्णय लिया गया. शिविर में आम लोगों के विभिन्न प्रकार की समस्याओं से संबंधित आवेदन लिया जायेगा. वहीं उनका निदान कराने का प्रयास किया जायेगा. इसके अलावा रक्तदान शिविर लगाया जायेगा. बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने और विस्तार करने का भी निर्णय लिया गया. मौके पर रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां प्रभारी बीकेश्रर महतो, जिला महासचिव शमशेर खान, सचिव लादु मुंडा, बिरसा मुंडा, उपाध्यक्ष दासा मुंडा, बिट सिंह मुंडा, कोषाध्यक्ष देवनदंन मुंडा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >