चालक को मिरगी का दौरा, दुकान में घुसा हाइवा

चालक को मिरगी का दौरा पड़ गया. जिसके बाद हाइवा अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया.

खूंटी. खूंटी-तोरपा पथ में आम्रेश्वर धाम अंगराबारी के समीप सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. एक नया हाइवा लेकर जा रहे चालक को मिरगी का दौरा पड़ गया. जिसके बाद हाइवा अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गया. गनीमत से किसी को कोई चोट नहीं पहुंचा. हालांकि दुकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. जिसमें संचालक दिगंबर कुंडू को भारी नुकसान हुआ है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक बसंत मुंडा को पकड़ लिया. वह हाइवा को टाटा से लेकर कर्नाटक जा रहा था. लोगों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >