चौथी बार हेमंत के मुख्यमंत्री बनने पर तोरपा में मनाया जश्न

राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के शपथ लेने पर गुरुवार को तोरपा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया.

तोरपा. राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के शपथ लेने पर गुरुवार को तोरपा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. झामुमो कार्यकर्ता तोरपा ब्लॉक चौक पर जमा हुए. कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की. उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे लगाये. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, जिला सह सचिव प्रदीप केशरी, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव कैसर खान, विश गुड़िया, अमृत हेमरोम, सुहैल खान आदि उपस्थित थे. शपथ ग्रहण करने के बाद विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि राज्य की जनता ने हेमंत सोरेन को दोबारा आशीर्वाद देकर मुख्यमंत्री बनाया है. अब राज्य में विकास का काम तेजी से होगा. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही है. इसका लाभ लोगों को मिल रहा है. हेमंत सोरेन के चौथी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद झामुमो खूंटी जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि राज्य में दोबारा अबुआ राज का सपना साकार हुआ है. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड के लोगों के जनभावना के अनुरूप काम हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >