बुंडू में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान शुरू

अनुमंडल अस्पताल बुंडू में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया गया.

बूंडू. अनुमंडल अस्पताल बुंडू में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल अस्पताल के पुराने भवन में विधायक प्रतिनिधि हर्षवर्धन शर्मा व नये अस्पताल भवन में प्रमुख बुंडू राजकुमार बिंझिया द्वारा किया गया. मौके में उपाधीक्षक डा दिलीप कुमार पासवान द्वारा बताया गया की यह कार्यक्रम आगामी दो अक्टूबर तक अनुमंडल अस्पताल सहित सभी 16 आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में मनाया जायेगा. जिसमें सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जीयेगी. विधायक प्रतिनिधि तथा उपाधीक्षक द्वारा नवनिर्मित प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल का भी निरीक्षण किया. मौके पर अस्पताल के चिकित्सक तथा अन्य स्वास्थ कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >