मरीजों के बीच फल और जूस का किया वितरण

सदर अस्पताल में मरीजों के बीच खूंटी जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा फल और जूस का वितरण किया गया.

खूंटी. झारखंड बॉलीवॉल एसोसिएशन के निर्देश पर झारखंड बॉलीबॉल से जुड़ी आर्ट ऑफ लिविंग खूंटी यूनिट की ओर से रविवार को सदर अस्पताल में मरीजों के बीच खूंटी जिला वॉलीबॉल संघ के द्वारा फल और जूस का वितरण किया गया. इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्र ने मरीजों को फल और जूस प्रदान किया. उन्होंने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के द्वारा गरीबों, मरीजों, छात्र छात्राओं के बीच मानवता और मानव धर्म के तहत लोगों की सेवा करती है. मौके पर उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, सचिव पीटर मुंडू, विक्की गुप्ता, मनोज राय गौतम, अनीमा, तनु, कुश, ओम, अमित सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >