2.32 किलोग्राम अफीम समेत चार धराये

रनिया थाना क्षेत्र के तांबा गांव के समीप विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने 2.328 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

प्रतिनिधि, खूंटी.

रनिया थाना क्षेत्र के तांबा गांव के समीप विशेष छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने 2.328 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की है. बरामद अफीम की अनुमानित बाजार मूल्य करीब 12 लाख रुपये बतायी जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में सारूडा निवासी नाथ लोमगा, बिरसा बरजो, सारूगड़ा निवासी सुपाय कंडायबुरू और कोमसाई गांवा निवासी गांदु बरजो उर्फ संदीप बरजो शामिल हैं. सभी पश्चिम सिंहभूम के सेरेंगदा थाना क्षेत्र के निवासी हैं. इसकी जानकारी सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर एसपी ऋषभ गर्ग ने दी. उन्होंने बताया कि रनिया थाना क्षेत्र के तांबा गांव के आसपास कुछ लोग अवैध अफीम की खरीद-बिक्री करने आनेवाले थे. इसकी सूचना के उपरांत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल जैसे ही तांबा गांव के समीप पहुंची. वहां दो मोटरसाइकिल के साथ चार संदिग्ध व्यक्ति दिखे. पुलिस वाहन को देखते ही सभी भागने लगे. पुलिस टीम ने चारों को खदेड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से पुलिस ने 2.328 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से अफीम की खेती करते हैं तथा खूंटी और रांची जिले के कारोबारियों को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते हैं. छापामारी दल में एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, एनडीपीएस थाना प्रभारी मणि दीप, पुलिस अवर निरीक्षक रामदेव यादव, मनोज कच्छप, एनडीपीएस थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >