बूथ कमेटी का गठन करें व संगठन को मजबूत बनायें

कर्रा नगर भवन में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड सचिव विनोद उरांव की अध्यक्षता में हुई.

कर्रा.

कर्रा नगर भवन में शुक्रवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड सचिव विनोद उरांव की अध्यक्षता में हुई. जिसमें बूथ लेवल एजेंट-टू, बूथ कमेटी के गठन और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदधारियों ने कार्यकर्ताओं को बीएलए-टू की भूमिका और जिम्मेदारियों की जानकारी दी. वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने को कहा. इस दौरान खूंटी में होने वाले जिलास्तरीय बीएलए-टू सम्मेलन को सफल बनाने पर भी चर्चा की गयी. सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी पदधारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गयी. मौके पर जिला सचिव सुशील पहान, केंद्रीय सदस्य मकसूद अंसारी, जिला प्रवक्ता तौकीर आलम, मुखिया छत्री हेंब्रोम, शेख फिरोज, अनूप लकड़ा, राहुल केशरी, बिरेंद्र सिंह, उपेंद्र पहान, लक्खी खान सहित अन्य उपस्थित थे.

झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठकB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >