हाथियों ने घर को किया क्षतिग्रस्त

रनिया प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी है.

रनिया. रनिया प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का आतंक जारी है. बुधवार की रात प्रखंड की जयपुर पंचायत के काना टोली गांव में देर रात हाथियों ने पारा शिक्षक प्रकाश नाग के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों ने घर के किचन रूम को गिरा दिया और जिसमें किचन में रखे सामान भी बर्बाद हो गये. घटना की सूचना मिलते ही रनिया प्रमुख नेली डहंगा और विधायक प्रतिनिधि सुरेश कोनगाड़ी गांव पहुंचे. उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को बुला कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. वहीं जंगली हाथियों को गांव से भगाने के लिए फटाका दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >