रनिया प्रखंड अंतर्गत जंगली इलाकों में हाथियों का आतंक लगातार जारी है
By CHANDAN KUMAR | Updated at :
रनिया.
रनिया प्रखंड अंतर्गत जंगली इलाकों में हाथियों का आतंक लगातार जारी है. जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त है. हाथियों की आवाजाही से किसानों की फसल, मकान और जान-माल को लगातार नुकसान हो रहा है. रात प्रखंड के पुरनापानी गंझू टोली में गुरुवार की रात एक जंगली हाथी ने किसान विकास सिंह के कच्चे खपरैल मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी ने मकान को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और धान, उड़द तथा मड़ुवा खा गयाया. इस दौरान मकान का मलबा गिरने से दैनिक उपयोग की सामग्री, बिस्तर और घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गये. सूचना मिलने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व वन विभाग के कर्मी पहुंचे. वन विभाग द्वारा क्षति का आकलन कर मुआवजा भुगतान के लिए आवश्यक प्रपत्र भरवाया गया. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी के आतंक से स्थायी राहत दिलाने की मांग की है.