स्कूल रूआर के दौरान डीएसइ ने खूंटी ने लिया नया नामांकन

जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील ने गुरुवार को कर्रा के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पदमपुर का निरीक्षण किया.

कर्रा. जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील ने गुरुवार को कर्रा के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पदमपुर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्कूल रूआर के अंतिम दिन बच्चों का स्कूल में नामांकन लिया. उन्होंने कक्षा के अनुरूप छात्रों के शैक्षणिक स्तर की जांच की. कक्षा सातवीं में सामाजिक विज्ञान और कक्षा आठवीं में गणित विषय की कक्षा भी लिया. डीएसइ ने सभी शिक्षकों को नियमित रूप से छात्रों का ई विद्या वाहिनी में उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया. वहीं कक्षाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए कहा. विद्यालय प्रभारी को समय-समय पर विद्यार्थियों का शैक्षणिक उपलब्धि की भी जांच करने और उनके बेहतर भविष्य के लिए कैरियर काउंसलिंग करने का निर्देश दिया. विद्यालय में उपस्थित विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को समय-समय पर विद्यालय का अनुश्रवण करने के लिए कहा. उन्होंने मध्याह्न भोजन बना रही रसोइया से बात की और विद्यार्थियों को मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन देने तथा किचन की सफाई पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया. मौके पर बीपीओ मनमोहन साहू, संकुल साधन सेवी दिलीप कुमार कश्यप सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >