डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी

बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती मनायी गयी.

बुंडू.

बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की 141वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि से हुई. प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने डॉ प्रसाद के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने छात्रों से देशसेवा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्रों को प्राचार्य ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >