छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड्स का वितरण

खूंटी जिले के अड़की के प्लस टू हाई स्कूल में शुक्रवार को डब्ल्यूसीएसएफ चौरिटी स्पिरिट फाउंडेशन ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

खूंटी.

खूंटी जिले के अड़की के प्लस टू हाई स्कूल में शुक्रवार को डब्ल्यूसीएसएफ चौरिटी स्पिरिट फाउंडेशन ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें स्कूल की छात्राओं के बीच ऑर्गेनिक सेनिटरी पैड्स का वितरण किया गया. ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर गंगा पुरान ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वास्थ्य-अनुकूल मासिक धर्म संबंधी उत्पाद उपलब्ध कराना है. जिससे वे बिना किसी झिझक और असुविधा के अपने दैनिक जीवन और शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकें. इस अवसर पर छात्राओं को मासिक धर्म स्वास्थ्य, स्वच्छता, सही उपयोग और निपटान के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. छात्राओं ने भी कई प्रश्न पूछे, जिनका जवाब दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >