संगठन की मजबूती व कार्यक्रमों को लेकर चर्चा

सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई.

प्रतिनिधि, खूंटी.

सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्र की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई. जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष दयामनी बारला और फ्रंटल आर्गेनाइजेशन के झारखंड को-ऑर्डिनेटर अभिलाष साहू उपस्थित थे. बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने पर चर्चा की गयी. बैठक में सभी कांग्रेस के पदधारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का संकल्प लिया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के अधिकारों के लिए संघर्षरत रही है. दयामनी बारला ने आदिवासी अधिकारों और जल, जंगल व जमीन के मुद्दों पर पार्टी की प्रतिबद्धता जतायी. श्री साहू ने फ्रंटल संगठनों के समन्वय से युवाओं व महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया. मौके पर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गोप, ओबीसी जिला अध्यक्ष शहिंद्र महतो, अलेक्सियुस परधिया, विक्रम नाग, ऋतुराज झा, हेलेन तिडू, अनीता नाग, अनमोल होरो, मगरीता खेस, सुषमा भेंगरा, सुचित सांगा, उस्मान खान, राम तिडू, अनमोल धान, धुमेश लोहरा, जेम्स तोपनो, जूलियस कंडुलना सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >