दूसरी सोमवारी पर आम्रेश्वर धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन की दूसरी सोमवारी पर खूंटी के आम्रेश्वर धाम में श्रद्धालुओं ने तजना नदी से जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया. मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा.

खूंटी: सावन की दूसरी सोमवारी पर प्रसिद्ध आम्रेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ के जलार्पण और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. रविवार की शाम से ही शिवभक्त पहुंचने लगे थे. रात में भक्त तजना नदी पहुंचे. रात में तजना नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर विधि-विधान से जल उठाया और कांवर लेकर आम्रेश्वर धाम की ओर रवाना हुए.

अहले सुबह से ही पहुंचने लगे श्रद्धालु

आम्रेश्वर धाम में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था. भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन किया और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, फूल व अन्य पूजन सामग्री अर्पित की. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा. ये भी पढ़ें: PHOTOS : सावन के दूसरे सोमवारी पर तस्वीरों में करें बाबा हरिहरनाथ का दिव्य दर्शन, हर दिन होता है विशेष श्रृंगार, देखें कैसे सजता है गर्भगृह

जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर

दूसरी सोमवारी को लेकर आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी की गयी थी. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए कतारबद्ध होकर जलार्पण और दर्शन की व्यवस्था की गयी थी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. वहीं, प्रबंध समिति के सदस्य भी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे.

श्रद्धालुओं ने तजना नदी से उठाया जल

तजना नदी से जल उठाने के बाद बड़ी संख्या में कांवरिये पैदल आम्रेश्वर धाम पहुंचे. बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. दूसरी सोमवारी को लेकर आम्रेश्वर धाम और तजना नदी क्षेत्र में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा.

ये भी पढ़ें: बेल के बाद फिर एसीबी की रडार पर IAS विनय चौबे, शराब घोटाले की जांच तेज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >