डीसी-एसपी ने किया उपकारा का निरीक्षण

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को उप कारा खूंटी का निरीक्षण किया.

खूंटी. उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को उप कारा खूंटी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधा और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने कारा परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने कारा परिसर में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाये रखने का निर्देश दिया. वहीं ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ काम करने के लिए कहा. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, डीसीएलआर अरविंद कुमार ओझा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >