डालसा के जागरूकता रथ को किया गया रवाना

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार ने एलइडी जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

खूंटी. जिले के सुदूर क्षेत्रों में ग्रामीणों को विधिक जागरूकता के लिए मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेस कुमार ने एलइडी जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह वैन झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा उपलब्ध कराया गया है. जो गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों को कानूनी जानकारी प्रदान करेगा. भ्रमण के दौरान यह वैन विभिन्न पंचायतों में जागरूकता वीडियो तथा नालसा गीत का प्रसारण करेगी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रसिकेस कुमार ने बताया कि डालसा खूंटी द्वारा तैयार प्रथम 15-दिवसीय कार्ययोजना के अनुसार यह एलईडी जागरूकता वैन विधिक जागरूकता टीम के साथ खूंटी जिले के सभी छह प्रखंडों में भ्रमण करेगी. इस दौरान वैन विशेष रूप से सोदे, तिरला, सुंदारी, हेठगोवा, हाकाजांग, गुटजोरा, तांबा, तिनतिला, तपकरा, कुदा, बकसपुर, तिलमा, बनई, सोसोकुटी, उड़िकेल पंचायत का भ्रमण करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >