होली पर दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता

होली के अवसर पर खूंटी प्रखंड के रेवा गांव में युवकों के बीच दही-हांडी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

खूंटी. होली के अवसर पर खूंटी प्रखंड के रेवा गांव में युवकों के बीच दही-हांडी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में गांव के युवाओं ने हिस्सा लिया और उत्साह के साथ दही-हांडी फोड़ने का प्रयास किया. कार्यक्रम के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. युवकों ने टीम बनाकर ऊंचाई पर बांधी गई दही-हांडी को फोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाया. काफी प्रयास के बाद एक टीम ने दही-हांडी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली. ग्रामीणों ने बताया कि होली के मौके पर रेवा गांव में वर्षों से दही-हांडी प्रतियोगिता आयोजित करने की परंपरा रही है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >