बजरंग बली मंदिर निर्माण कार्य की शुरुआत

शहर के खूंटी टोली में बजरंगबली मंदिर का निर्माण कार्य रविवार को शुरू कर दिया गया.

खूंटी. शहर के खूंटी टोली में बजरंगबली मंदिर का निर्माण कार्य रविवार को शुरू कर दिया गया. मंदिर निर्माण समिति खूंटी के कमलेश महतो ने बताया कि मंदिर का निर्माण पारंपरिक और आकर्षक वास्तुकला शैली में किया जाएगा. मंदिर निर्माण की अनुमानित लागत लगभग 20 से 25 लाख रुपये होगी. निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा. इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों का सहयोग भी लिया जा रहा है.मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए एक सुंदर एवं व्यवस्थित स्थल उपलब्ध होगा. मंदिर निर्माण के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >