शिलान्यास के तीन साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं

छह किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य तीन साल से लंबित है.

खूंटी. अड़की प्रखंड अंतर्गत बिरबांकी पंचायत के मनिबेड़ा, कुजाबेड़ा, भुसूडीह और कड़ाकासम गांव को जोड़नेवाली छह किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य तीन साल से लंबित है. जबकि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत का शिलान्यास 15 दिसंबर 2023 को किया गया था. सड़क का निर्माण लगभग तीन करोड़ 21 लाख 55 हजार रुपये की लागत से किया जाना है. सड़क के शिलान्यास के बाद ग्रामीणों को काफी उम्मीदें थी लेकिन अब तक जमीन में कोई काम शुरू ही नहीं हुआ है. सड़क का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. आने वाले बारिश के मौसम में उन्हें उसी पथ से होकर आवागमन करना होगा. सड़क के निर्माण नहीं होने से ग्रामीण, मरीज और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >